• Helpline No :
  • |
  • Email: admissions@igu.ac.in
  • A+
  • A
  • A-
IGU

आईजीयू में वर्ल्ड इम्यूनाइजेशन वीक का आयोजन।

Published on: 05 May 2026

आईजीयू में वर्ल्ड इम्यूनाइजेशन वीक का आयोजन।


इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के होटल एवं टूरिज्म प्रबंधन विभाग तथा यूथ रेड क्रॉस (YRC) के संयुक्त तत्वावधान में वर्ल्ड इम्यूनाइजेशन वीक का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतिरक्षण के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में योग विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अमनदीप उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में प्रतिरक्षण के महत्व, इसके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव तथा समाज में जागरूकता की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं नियमित प्रतिरक्षण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर होटल एवं टूरिज्म विभाग के सभी छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े विषयों पर अपने विचार भी साझा किए।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों एवं वक्ता का आभार व्यक्त किया।